भाजपा ओबीसी मोर्चा की संभागीय समीक्षात्मक बैठक मैं निर्णय हुआ कि शक्ति केंद्र तक कार्यकर्ता जुड़ेंगे
भीलवाड़ा 3 मार्च
भाजपा ओबीसी मोर्चा की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए शक्ति केंद्र तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही गई
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि अजमेर संभाग ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ओबीसी मोर्चा प्रभारी माधव सिंह चौधरी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री अभिषेक सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा राजेश सेन, ने अपनी बात रखी ओबीसी मोर्चा के महामंत्री कैलाश सुवालका, रामेश्वर छिपा समीक्षात्मक बैठक में सम्मिलित हुए साथ ही संभाग के सभी जिले के जिला अध्यक्ष महामंत्री पार्टी के संयोजक बैठक में सम्मिलित हुए संगठनात्मक चर्चा हुई तथा आगामी आने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई साथ ही 11 महीने के कार्यकाल के दौरान संगठन संरचना कैसे हुई, विभिन्न कार्यक्रम एवं आंदोलन हुए इसकी गहन समीक्षा की गई