*विप्र फाउंडेशन महिला संगठन ने भगवान संग खेली होली मनाया फागोत्सव*
ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन की महिला पदाधिकारियों ने आज टंकी के बालाजी स्थित श्री राजाधिराज महाकाल मंदिर में भगवान के संग फूलों की होली खेलकर फागोत्सव मनाया !
जिला महामंत्री बिंदिया शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद, जिलाध्यक्ष दया गौड़, कार्यकारी अध्यक्ष माया वत्स द्वारा राजाधिराज महाकाल की पूजा अर्चना व भजन मंडली कलाकारों का सम्मान कर की गई,
कार्यक्रम में सभी महिलाएं अलग ही वेशभूषा में नजर आई सभी ने एक जैसे परिधान पहनकर भगवान को रिझाया ,
साथ ही इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन महिला जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए !
कार्यक्रम में मौसमी ओझा,कल्पना सुल्तानिया,नीरू चतुर्वेदी,रंजना पाठक,सुधा शर्मा,साधना सारस्वत,मीना भारद्वाज, निशा शर्माजी,मधुबाला खंडेलवाल,मोनिका औदिच्य,अनीता कंठ,सारिका शर्मा,वर्षा रानी शर्मा,नीलम शर्मा,डिंपल पंचोली,कृष्णा त्रिपाठी,रिशा जोशी,अनीता अवधेश शर्मा, मुक्ता मनीष गुजराती, रजनी व्यास सहित कई महिलाएं मौजूद रही !
