Spread the love

जूनावास चारभुजा महिला मंडल द्वारा फूलों संग खेली होली

भीलवाड़ा 9 मार्च
जूनावास चारभुजा महिला मंडल द्वारा जूनावास पुराना शहर क्षेत्र स्थित पटवारी मंदिर में फाग उत्सव के तहत चारभुजा नाथ संघ फूलों से होली खेली

मंडल प्रचार प्रभारी उषा समदानी ने बताया कि कृष्णा पटवारी के नेतृत्व में फाग उत्सव का प्रोग्राम रखा गया सर्वप्रथम गणेश जी के भजन से फाग उत्सव का शुभारंभ हुआ उमा काबरा, संगीता पटवारी ,स्नेहलता पटवारी ,विमला सोनी द्वारा यह मस्त महीना फाल्गुन का…काले को लाल बनाई दियो रे …आज बिरज में होरी रे रसिया… आदि भजनों की प्रस्तुतिया दी
सरला काबरा, कौशल्या बहेड़िया ,मंजू काबरा द्वारा रंग मतडालरे सांवरिया ..मेरा खो गया बाजूबंद.. जैसे फाग के भजन गाय गए कार्यक्रम में मंजुला काबरा, गुलाब पटवारी, सरला काबरा पूजा पटवारी, अंजू काबरा, विमला पटवारी पार्वती पटवारी ,सुशीला काबरा दुर्गा सोनी, सुमित्रा छिपा ,पूजा सोनी ,हेमा छिपा ,अन्नू सपना बहेडीया, कीर्ति शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थी सभी ने भजनों का आनंद लिया व चारभुजा नाथ के साथ फूलों संग होली खेली भगवान के भोग लगा प्रसाद वितरण किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *