भीलवाड़ा जिला हैंडबॉल संघ के चुनाव आज महालक्ष्मी चेंबर में निर्विरोध रूप से संपन्न हुए जिसमें पूर्व अध्यक्ष अशोक पोखरना को पुनः आगामी 4 वर्षों के लिए अध्यक्ष एवं विश्वजीत सिंह को सचिव सर्वसम्मति से घोषित किया गया
सचिव विश्वजीत सिंह ने बताया कि चुनाव अधिकारी अलिम्पिक संघ के अध्यक्ष लाजपत राय आचार्य कैलाश डॉड राजस्थान हैंड बॉल संघ के पर्यवेक्षक चंद्रवीर सिंह सवाई माधोपुर जिला खेल विभाग के प्रतिनिधि हेमेंद्र सिंह राणावत के सानिध्य में हुए चुनाव में सर्वप्रथम अध्यक्ष पद पर अशोक पोखरना एवं सचिव विश्वजीत सिंह को वहां उपस्थित हैंडबॉल संघ के सभी गणमान्य सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुना
उसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत सुवालका उपाध्यक्ष राघव तोतला कुलदीप शर्मा हेमेंद्र सिंह चुंडावत कोषाध्यक्ष तेज सिंह चौहान सह सचिव अनिल चौधरी अजीत सिंह चुंडावत सलीम रज्जा इमरान कायमखानी कल्याण सिंह चुंडावत संघ के सदस्यों के रूप में किशन चौधरी सीताराम ओड गोविंद गोपाल सालवी राजेंद्र सिंह राणावत विकास पारीक लोकेश भट्ट बन्नू कवर किशन सालवी आलोक बसीठा नीताकंवर हर्षित गोखरू को मनोनीत किया गया
अध्यक्ष एवं सचिव अशोक पोखरना एवं विश्वजीत सिंह ने सभी का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि जल्दी ही आगामी कोई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिससे जिला हैंडबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा