*ज्योति आशीर्वाद तीसरी बार पुनः बनी विप्र फाउंडेशन महिला प्रदेश अध्यक्ष*
मेवाड़ प्लस भीलवाड़ा 13 मई विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा ज्योति आशीर्वाद को पुनः तीसरी बार विप्र फाउंडेशन जॉन 1 ए, राज. की महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया |
विप्र फाउंडेशन युवा जिलाध्यक्ष शरद शुक्ला ने बताया की
कल शाम को विप्र फाउंडेशन जिला भीलवाड़ा द्वारा एक निजी रिसोर्ट में विप्र फाउंडेशन की तीसरी बार महिला प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ज्योति आशीर्वाद के अभिनंदन में स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत में विप्र फाउंडेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को मेवाड़ी पगड़ी पहनाई गई,विप्र फाउंडेशन की महिला प्रदेश व जिला पदाधिकारियों द्वारा चुंदड़ी ओढ़ाकर , चूड़ा पहना कर ,भगवान परशुराम का प्रतीक परसा भेंट किया गया ,|
अपने उद्बोधन में ज्योति आशीर्वाद ने राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों को पुनः उन पर विश्वास जताने पर आभार व्यक्त किया तथा कहां की विप्र फाउंडेशन के उन्नत समाज समर्थ राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने के लिए राजस्थान की महिलाएं हमेशा संगठन की चलाई जा रही सकारात्मक योजनाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करती रहेगी |
कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष दीपक सुलतानिया ,वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश पारीक ,रतन प्रकाश शर्मा ,लादू लाल व्यास, हरीश ओझा ,लोकेश तिवारी ,संजय शर्मा ,लक्ष्मी नारायण व्यास, सौरभ त्रिवेदी ,करुण शर्मा , बाल मुकुंद, जिला पदाधिकारी मानसी शर्मा ,मधुबाला खंडेलवाल ,अनुराधा ओझा ,साधना भट्ट ,अनीता शर्मा ,कल्पना सुल्तानिया ,माया बच्छ,बिंदिया शर्मा ,नीरू चतुर्वेदी,कृष्णा त्रिपाठी ,साधना सारस्वत ,बिंदु शर्मा ,सारिका शर्मा , मौसमी ओझा,ममता पारीक, नीलम शर्मा,रिशा शर्मा,वर्षा रानी शर्मा के साथ राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा ,राजेंद्र सारस्वत,योगेश शर्मा ,मनोज गोटे वाला, बालकिशन पाराशर ,योगेश शर्मा ,ओम प्रकाश बच्छ, आशीष जोशी,दिलीप डीडवानिया,कुंदन शर्मा, जन्मेंजय शर्मा, आशीष उपाध्याय ,राहुल कौशिक सहित कई ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे !
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गोपी दादा ने किया |
