Spread the love

 

  • महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर रैली 02 जून को

भीलवाड़ा – मेवाड़ प्लस दुर्गेश पानेरी
प्रताप युवा शक्ति भीलवाड़ा द्वारा महाराणा प्रताप जन्मोत्सव के उपलक्ष में दिनांक 02 जून 2022 को महाराणा प्रताप सर्कल पाँसल चौराहा से दोपहर 04.00 बजे भव्य केसरिया वाहन रैली का आयोजन रखा गया है। प्रताप युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यख कान सिंह खारड़ा ने बताया कि वाहन रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए साँगानेरी गेट पर इसका समापन होगा।
प्रताप युवा शक्ति के संभाग अध्यख रणजीत सिंह झालरा ने कहा कि वाहन रैली के दौरान सांय 6 बजे सूचना केन्द्र चौराहे पर सन्तों का व विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों का सम्मान किया जाएगा।
प्रताप युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह जामोली ने बताया कि रैली में पूरे जिले से सर्व समाज के लोग भाग लेगें। रैली से सम्बन्धित सभी तैयारियाँ पूर्ण कर लिखाई है।
वाहन रैली में दुर्गावाहिनी सेना, जय क्षत्राणी सेना भाजपा महिला मोर्चा की महिलाऐं भी भाग लेगी।
प्रताप युवा शक्ति यशपाल सिंह नीमझर ने बताया कि प्रताप युवा शक्ति की केसरिया वाहन रैली व हिन्दु महासभा भीलवाड़ा के द्वारा आयोजित शोभायात्रा व अखाड़ा प्रदर्शन का महासंगम गांधी गेट भोपाल क्लब पर होगा।
रैली की तैयारी सम्पूर्ण करने में रोहित सिंह गुवारड़ी, गजेन्द्र सिंह चौकीखेड़ा, केशव प्रताप सिंह जामोली, मरूधर सिंह बोरड़ा, युवराज सिंह बड़ली, युवराज सिंह गुवारड़ी, सूर्यदेव सिंह बोरड़ा, अक्षय प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह गुवारड़ी, भूपेन्द्र सिंह कोटड़ी, पूरे जिले में व शहर में दौरा कर रहे है।

नागेन्द्र सिंह
जिलाध्यक्ष
मो. 98281-94835

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *