संवाददाता- लोकेश तिवारी
भीलवाड़ा/राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड एवं स्थानीय संघ के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम मैं शहर के तमाम विद्यालयों के 100 से अधिक स्काउट गाइड ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्काउट गाइड प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी रहे जिन्होंने स्काउट गाइड को राष्ट्रीय सेवा में समर्पित व लोकसेवा सहित राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रज्वलित करने के लिए स्काउट गाइड का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। स्काउट गाइड सेवा में ही नहीं पर्यावरण शिक्षा सामाजिक रूप से भी हमेशा जागरूक रहती है और सभी धर्म व राष्ट्र भक्ति में हमेशा आगे रहती है। वहीं स्थानीय संघ सचिव प्रेम शंकर जोशी ने आगाज करते हुए सभी छात्र छात्राओं को सभी धर्मों के साथ चलने के लिए प्रेरित किया। सीओ स्काउट विनोद गारू ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया वहीं आगामी 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर स्काउट गाइड को सूचनाएं प्रेषित की। वही गाइड सीओ अनीता तिवारी ने गाइड कंपनी को शहर की तमाम विद्यालयों में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया और राष्ट्र सेवा मैं गाइड कंपनी का महत्वपूर्ण योगदान रहे इसके लिए कहा। सर्व धर्म प्रार्थना सभा के पश्चात विधिक साक्षरता भीलवाड़ा द्वारा स्काउट गाइड के सहयोग से झंडा रैली भी निकाली अक्षय त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की झंडा रैली भारत माता वंदे मातरम के नारों के साथ विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पहुंची।
