संवाददाता- लोकेश तिवारी
आज ब्राह्मणों की कुई स्थित , ब्राह्मण समाज की सबसे पुरानी संस्था छ:न्यात ब्राह्मण समाज सम्पति ट्रस्ट द्वारा अखिल भारतीय सिखवाल ब्राह्मण महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजमल शर्मा का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा के साथ सभी ट्रस्टियो ने तेजमल शर्मा को साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनके साथ आए सिखवाल समाज के गणमान्य अतिथि जगदीश मांणमिया व गोपाल शर्मा का भी अपर्णा व माला पहनाकर सम्मान किया। अपने उदबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजमल शर्मा ने शिक्षा व समाज को वोट के प्रति जाग्रत होने का संदेश दिया। इस अवसर पर नए ट्रस्टि प्रहलाद ओझा का भी साफा पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही विजय व्यास व संपत सुखवाल को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में ट्रस्ट में शामिल किया गया। कार्यक्रम के अंत मे महामंत्री राजेन्द्र सारस्वत ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट के मंत्री लोकेश तिवारी ने किया।कार्यक्रम के दौरान डॉ कैलाश चंद्र पारीक,लादू लाल व्यास,ओम प्रकाश पारीक, ओमप्रकाश जोशी, सत्यदेव व्यास, डॉ सुभाष व्यास, रमेश चंद्र बच्छ, रतन प्रकाश शर्मा, कमलेश शर्मा, नंद किशोर पारीक, सूर्य नारायण सारस्वत सहित कई समाजजन व ट्रस्टि उपस्थित रहे ।