Spread the love

संवाददाता- लोकेश तिवारी

भीलवाड़ा। हिंदू जागरण मंच भीलवाड़ा द्वारा पांसल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप सर्कल पर स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत दिवस मनाया गया। महानगर संयोजक मनोज सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता एवं महाराणा प्रताप का माल्यार्पण किया गया एवं अखंड भारत की रंगोली सजाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में राजस्थान क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुरली मनोहर सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का एक ही स्वर्णिम सपना अखंड भारत है। उन्होंने भारत की अखंडता के लिए देशवासियों व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व आनुषांगिक संगठनों द्वारा किये गए कार्यों व उनके परिणामों को विस्तार से समझाया। मंच का संचालन करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संयोजक दीपक कुमार व हिंदू जागरण मंच के विभाग संयोजक सुभाष बाहेती ने मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं को अखंड भारत के सपने को साकार करने का संकल्प दिलाया। महानगर संयोजक सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ में तिरंगा एवं भगवा झंडा लेकर भारत माता की जय के उदघोष के नारे लगाए। कार्यक्रम में नगर संयोजक सुरेंद्र कुमार, शिव सोनी, रवि जाट, रामेश्वर माली, हंसराज, थान सिंह, महानगर हितेश कृपलानी, प्रिंस सिसोदिया, राजेंद्र शर्मा, दिनेश सुथार, सत्यनारायण जाट, अरुण विश्नोई, मुकेश विश्नोई, राजेश माली, राजकुमार आंचलिया, विजय सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता का पूजन एवं आरती की। अंत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *