संवाददाता- लोकेश तिवारी
भीलवाड़ा, लंपी वायरस के कारण हो रही गौ माता की मौत के संबंध में आज भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान, नगर परिषद उपसभापति राम नाथ योगी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम पर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा।
राजस्थान में पिछले 3 महीने से लम्पी वायरस ने गौमाताओं पर कहर बरपा रखा है। इस जानलेवा वायरस से अब तक 1 लाख से ज्यादा गौमाताओं की दुखद मृत्यु हो चुकी है। साथ ही 10 लाख से ज्यादा संक्रमित है। सरकार द्वारा अब तक किये गये प्रयासों में ना गम्भीरता है ना संवेदनषीलता है इसी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम पर ज्ञापन सौपा। तेली ने कहा की संविधान के आर्टिकल 246 के अंतर्गत बनी 7वीं अनुसूची में वर्णित द्वितीय सूची की राज्य सूची की एन्ट्री 15 में राज्य सरकार का दायित्व है कि वह राज्य में पशुधन (गौधन) से संबंधित बीमारियों की रोकथाम एवं संरक्षण का कार्य करेगी।
इस ज्ञापन कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री बाबूलाल टाक, मुरलीधर जोशी, पूर्व जिला महामंत्री प्रशांत मेवाड़ा, कल्पेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी, कैलाश जीनगर, जिला मंत्री शोभिका जागेटिया, प्रतिभा माली, नंदलाल गुर्जर, महावीर समदानी, अजीत केसावत,
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद मोहम्मद शेख,शाहपुरा विधानसभा प्रभारी अमित सारस्वत, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पूरण डीडवानिया, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र मीणा मंडल अध्यक्ष घनश्याम सींगीवाल, अनिल सिंह जादौन, मनीष पालीवाल, विजय हिंगोरानी, लादू लाल गुर्जर, आजाद शर्मा,मीनाक्षी नाथ, अनूप शर्मा, देवेंद्र गोयल सहित पार्षद पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।