संवाददाता- लोकेश तिवारी
भीलवाड़ा, राज. सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान राज. जयपुर के प्रदेश सचिव सुखदेव व्यास ने आदेशनुसार दुर्गाप्रसाद शर्मा सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक को राज, सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया।राज. सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष. सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वासुदेव सिंह है। यह संस्थान जिले में निवासरत सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास, सेवा संबंधी, पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिये तत्पर है एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों की समस्याओ से उच्चाधिकारियो को अवगत कराया जाकर तत्काल निराकरण कराने के लिये कृतसंकल्पित रहेगा। इस संदर्भ में शर्मा ने बताया की जिले में निवासरत सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों की एक बैठक अतिशीघ्र आयोजित की जायेगी एवं शीघ्र ही कार्यकारिणी बनाई जाकर भावी योजनाओं के बारे में विचार विमर्श किया जायेगा। साथ ही शर्मा ने यह भी अपील की है कि जिला भीलवाड़ा मे निवासरत सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अधिक से अधिक इस संगठन में जुड़कर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों की समस्याओं को सांझा की जाकर उनके निराकरण के प्रयास किये जाकर उनके निराकरण के प्रयास किये जा सके एवं अन्य गतिविधियां संचालित की जा सके।
Leave a Reply