Spread the love

भीलवाड़ा (सूर्यनारायणं) । भाजपा प्रदेश संगठन के आव्हान पर राज्य की काँग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में जन आक्रोश यात्रा जिले की सातों विधानसभाओं में रथों के साथ गाँव-गाँव , शहर-शहर , ढाणी- ढाणी जाने के लिए आज से घूमेगा। जनाक्रोश यात्रा के शुरुआत में आम जनता में कांग्रेस सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। रथ के पहिए सातों विधानसभा में 14 दिसंबर तक नहीं थमेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि 4 से 14 दिसम्बर तक 11 दिनों तक अलख जगाने वाली जन आक्रोश रथ यात्रा में जिलाध्यक्ष , सांसद , जिला प्रमुख- उप जिला प्रमुख , प्रदेश द्वारा नियुक्त जन आक्रोश यात्रा के जिला प्रभारी , विधानसभा प्रभारी , जिला – विधानसभा – मण्डल संयोजक – सह संयोजक – पदाधिकारी प्रमुख – पूर्व व वर्तमान विधायकगण , जिला पदाधिकारी गण – मण्डल – मोर्चा – प्रकोष्ठ – विभाग – शक्तिकेन्द्र – बूथ -अध्यक्ष, पदाधिकारी गण , संयोजक , प्रभारी , विधानसभा समन्वयक , प्रधान – उप प्रधान – चैयरमेन-वाइस चेयरमैन – नेता प्रतिपक्ष – जिला परिषद सदस्य – पंचायत समिति सदस्य – पार्षद गण -सरपंच- उप सरपंच – वार्ड पंच , कार्यकर्ता गण इस जन आक्रोश रथ यात्रा की अगुवाई करेंगे .

प्रत्येक दिन मुख्य चौराहों , ग्राम पंचायतों पर 5 – 6 चौपालें होंगी जहाँ वक्ताओं द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के जन विरोधी कारनामों को उजागर को किया जाएगा तथा आम जनता , राज्य की कांग्रेस सरकार की शिकायतों को ‘जन शिकायत पेटिका’ में डालेगी .आज जहाजपुर विधानसभा के कोटडी एवं मांडलगढ़ विधानसभा में भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली ने जन आक्रोश यात्रा रथ का विधिवत शुभारंभ किया यहां की आम जनता में जनाक्रोश यात्रा को लेकर बड़े जोश से सम्मिलित हो रहे हैं

*कोटड़ीधाम से जन आक्रोश यात्रा शुभारंभ*
मेवाड़ के आराध्य कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर से जहाजपुर माण्डलगढ़ विधानसभा की जनआक्रोश यात्रा रथों को जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया . भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली के नेतृत्व में , विधायक गोपीचंद मीणा , गोपाल खण्डेलवाल के सानिध्य तथा उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर , प्रधान करण सिंह बेलवा के आतिथ्य में यात्रा का शुभारंभ हुआ .*
*कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भष्टाचार के विरोध में प्रदेश भाजपा के आव्हान पर भाजपा जिला संगठन द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के शुभारम्भ पर साफ , माला पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया .*
*कोटड़ी मुख्य बाजार से भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल जी तेली के नेतृत्व में सभी विधायक जन प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष , पदाधिकारियो ने व्यापारियों ,आम जन से कांग्रेस राज में हो रही परेशानियो की जानकारियां ली .*
*जन आक्रोश यात्रा में माण्डलगढ़ विधानसभा संयोजक अनिल पारीक , सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आचलिया , जन आक्रोश जिला प्रशासनिक प्रमुख डॉ उमा शंकर पारीक , मण्डल अध्यक्ष प्रह्लाद सेन , नंद भंवर सिंह , हरि लाल जाट , अशोक शर्मा , अर्जुन ब्रह्मभट्ट , सांवर मल रेबारी , पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी , पूर्व प्रधान पंचायत समिति सदस्य जमना लाल डिडवानिया , पदाधिकारीगण गजेन्द्र सिंह , शरद सिंह चोहान , अजित सिंह केसावत , प्रदीप चोधरी , , कार्यकर्तागण उपस्थित थे.मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नंदराय मंडल में जन आक्रोश* यात्रा के दौरान निम्न गांवो 1.देवरिया 2.गोरा का खेड़ा 3.किशनगढ़ 4.जावल 5.गेंहुली में रथ यात्रा द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया व आमजन की समस्याएं सुनी व कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में अवगत करवाया व समस्याओ को लिखित में समस्या पेटी में डलवाया गया व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर सरकार पर दबाव बनाकर निराकरण हेतु प्रयासरत हैं। मांडलगढ़ विधानसभा
*सोशल मीडिया प्रभारी
*तीर्थराज यादव
*विधायक गोपाल
खण्डेलवाल आदि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *