आज दिनांक 9/12/2022 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर भीलवाडा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सूचना केन्द्र पर किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में इकट्ठे होकर हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने व राजस्थान के सरदार शहर में उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर एक दूसरे को मुॅह मीठा कर कांग्रेस की जीत की बधाईयॉ व पटाखें छोडकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रियंका जी गांधी ने राज्य मंत्री धीरज गुर्जर पर विश्वास करके विधानसभा चुनाव में टिकिट वितरण की स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाकर व विधानसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी दी। राज्य मंत्री धीरज गुर्जर ने अपनी कार्य कुशलता से काम किया जिसके परिणाम स्वरूप हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राज्यमंत्री धीरज गुर्जर को दी गई जिम्मेदारी व जीत के लिए राहुल गॉधी जी व प्रियंका गॉधी का आभार व्यक्त कर चुनाव में जीत के लिए बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष किशन चौधरी ने हिमाचल प्रदेश व राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओ का व राहुल गॉधी, प्रियंका गॉधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट व धीरज गुर्जर का आभार व्यक्त किया ।
प्रवक्ता दुर्गेश पानेरी ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व पार्षद मनोज पालीवाल, फजले राहुफ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण, एनएसयआई के भावेश पुरोहित, भंवरलाल गुर्जर, पार्षद वसीम शेख, सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी पार्षद सुशीला बैरवा, युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विक्की ब्यावट निशार सिलावट, गोविन्द सिंह नटू, लक्की खान, बबलू खान, ईशाद खान, एडवोकेट कुणाल ओझा, ओमप्रकाश तेली, राजकुमार माली, मनोज खटीक, रवि खटीक, नवल गुर्जर, कश्मीर शेख, हारून रंगरेज, उदयलाल बोरणा, शाहबुद्वीन शेख, सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
