भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा 2023 में भीलवाड़ा जिले की सातों सीटें जीतेगी- सतीश पुनिया
भाजपा संगठन सामाजिक सरोकार राष्ट्रवादी विचार लोक कल्याण आधारित पार्टी है -सतीश पुनिया
भाजपा का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर का समापन संपन्न
जनसंघ के सदस्य का कार्यक्रम के दौरान सम्मान किया गया
भीलवाड़ा 26 मेवाड़ प्लस भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह का आयोजन कोठारी वाटिका सांगानेर में दोपहर 1:00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि पीढ़ियों तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके कामों के लिए विकास के लिए याद करेगी साथ ही कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कश्मीर को लेकर कहा मोदी सरकार ने धारा 370 35 A हटाकर एक देश में एक विधान एक प्रधान का सपना साकार किया
सशक्त मंडल अभियान पर चर्चा की ओर कहा कि तत्कालीन अटल बिहारी की सरकार ने करोड़ो किसानों का जीवन किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा आसान किया पोकरण मे विस्फोट कर आणविक ताकत दी ,भाजपा संगठन राष्टवाद विचार सामाजिक सरोकार लोककल्याण पर काम करने वाली पार्टी है मोदी युग में जीना हम सब का सोभाग्य है किसान सम्माननिधि से किसान का भला हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना से मोदी सरकार ने गरीबों को रहने के लिये छत दी
कांग्रेस पार्टी ने केवल भष्टाचार का काम किया एक जाति से दूसरी जाति को लड़ाने का काम किया कोरोना काल में कांग्रेस घर के अंदर छिपी हुई थी
राजस्थान की गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि महिला हत्या बलात्कार और गैंगरेप के मामले इसी कांग्रेस के राज में लगातार बढ़े और मुख्यमंत्री जी कहते है कि महिलाओं के अपराधों के 47% मामले फेक है क्या कब जांच कर ली कौन सी एजेंसी ने कर ली सवाल उठाया
ओर कहा कल्पना नहीं करी थी कि लकड़ियां बीन कर घर का गुजारा करने वाली उस भीषण बारिश में भी किस तरीके से महिलाएं रोटियां बनाती होगी लेकिन आज उसके घर में उजाला करने का काम महिलाओं की सुरक्षा का काम राम मंदिर निर्माण की बाधा हटाने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया
समर्पण निधि के बारे में कहा कि भाजपा ने जो गौरव जो सम्मान दिया उसके बदले अपना छोटा सा समर्पण कर अपने को सोभाग्यशाली समझे
भाजपा पार्टी का काम धरातल पर करेंगे तो 2023 मे भाजपा पार्टी की भीलवाड़ा जिले में 7 सीटें जितने से कोई रोक नही सकता
भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने कहा कि भीलवाड़ा जिले में भाजपा ने कार्यकर्ताओं की बदौलत पंचायत , नगर पालिका चुनाव मे भाजपा की एतिहासिक जीत दर्ज कर इतिहास रचा कोरोना काल में भी भाजपा जनप्रतिनिधियों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जरुरामन्दों की मदद की जिलाध्यक्ष तेली ने सतीश पुनिया को विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ताओं के दम पर आने वाले 2023 में सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएंगे
सांसद सुभाष बहेड़िया ने स्वागत उद्बोधन दिया भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने सभी पधारे हुए अतिथियों का धन्यवाद दिया
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम जिला संयोजक आज़ाद शर्मा ने अथितियों का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी ने किया
इस कार्यक्रम में सांसद सुभाष बहेड़िया जिला प्रभारी रतन गाडरी पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी गोपाल खंडेलवाल गोपी मीणा पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर जिला प्रमुख बरजी बाई भील उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर राजसमन्द जिला प्रमुख रतनी देवी उप सभापती रामनाथ योगी कार्यक्रम जिला संयोजक आजाद शर्मा पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर बालू राम चौधरी जिला महामंत्री बाबूलाल टाक मुरलीधर जोशी वेद प्रकाश खटीक पूर्व जिला महामंत्री प्रशांत मेवाड़ा जिला उपाध्यक्ष अनिल जैन संजय धाकड़ कैलाश जीनगर प्रहलाद त्रिपाठी शक्ति सिंह कालियास तारा चास्टा जिला मंत्री प्रतिभा माली नंदलाल गुर्जर शंकर लाल जाट अनिल पारीक शोभिका जागेटिया राधेश्याम सोमानी जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल प्रधान ऐश्वर्या रावत करण सिंह बेलवा राजेंद्र सरगरा फूल कवर चूंडावत
नगर पालिका चेयरमैन रघुनंदन सोनी बद्री प्रसाद गुरुजी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन मंजू पालीवाल कुलदीप शर्मा महेंद्र मीणा तेजेंद्र गुर्जर इमरान कायमखानी
विधानसभा प्रभारी अमित सारस्वत उम्मेद सिंह राठौड़ मदन भंडारी रामेश्वर छिपा गोपाल गुर्जर कन्हैयालाल खटोड़ राजकुमार आंचलिया विजय हिंगोरानी जगदीश सेन गोपाल लोहार सहित मंडल अध्यक्ष सरपंच मंडल प्रभारी भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर ने जनसंघ के सदस्य रहे मिट्ठू लाल स्वर्णकार उदय लाल समदानी दामोदर अग्रवाल बद्री प्रसाद गुरुजी गोविंद नारायण राठी जगदीश डाड़ का भाजपा का दुपट्टा ओढा कर स्वागत अभिनंदन किया
महिला मोर्चा द्वारा 151 फ़ीट का साफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया को भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल के नेतृत्व मे पहनाकर स्वागत किया
एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र मीणा के नेतृत्व मे भाला भेट कर स्वागत किया ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सेन के नेतृत्व में मेवाड़ी पगड़ी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनया का स्वागत अभिनंदन किया