मेवाड़ प्लस भीलवाड़ा शनिवार अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज जी शर्मा (गोटे वाला) के नेतृत्व में आज दिनांक 11 मार्च 2023 को प्रदेश कार्यालय अंकुश पोइन्ट पर मीटिंग हुई। प्रदेश महामंत्री राहुल चास्टा ने बताया कि अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा एवं महिला महासभा के तत्वावधान में भव्य फागोत्सव एवं होली स्नेहमिलन का कार्यक्रम किया जा रहा है, दिनांक 12 मार्च 2023 रविवार को महाराजा पैलेस रोडवेज बस स्टेंड के सामने जिसमे भजन गायक सुधीर पारीक एण्ड पार्टी आ रही है। पुष्प वर्षा एवं इत्र वर्षा की जाएगी। मीटिंग में हेमेन्द्र शर्मा, पंकज पंचोली, राकेश पंचोली, मुकेश त्रिपाठी, दीपक श्रोत्रिय, सुरेन्द्र पारीक, ललित शर्मा, हुक्मीचंद पंचारिया, उमेश शर्मा, अनिता व्यास, अर्चना दुबे, कविता लाटा, वीणा व्यास, इंदु शर्मा, रोहित शर्मा, कमलेश शर्मा, दिनेश पालड़िया, मुकेश खण्डेलवाल, शम्भू पारीक, वैभव पंचोली, संदीप चौबे, दीपक शर्मा, उम्मेद शर्मा, सोनू पारीक, रश्मि सुखवाल, गायत्री दाधीच, सोनाली शर्मा, अर्चना श्रोत्रिय, मनीषा भारद्वाज आदि उपस्थित थे।