भीलवाड़ा मेवाड़ प्लस
मंगलवार को शहर के गांधी भवन मे अखिल भारतीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ कांग्रेस की रीति-नितियों को अपनाने का सकंल्प लेते हुए समारोह मनाया गया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाडा के संगठन महासचिव महेश सोनी ने कांग्रेसजनो से आव्हान् किया कि आजादी से पूर्व जहा अंग्रेजो से लडकर आजादी दिलाई वहीं वर्तमान समय में मंहगाई सहित विभिन्न समस्याओ के समाधान में अग्रणी भुमिका व एकजुटता के साथ निभाकर आमजन को राहत प्रदान कर वर्ष 2023 मे प्रदेश व वर्ष 2024 में देश मे कांग्रेस का परचम लहराए।
ध्वजारोहण कि:-
स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस दफ्तर मे सहाडा की विधायका श्रीमती गायत्री देवी के मुख्य आतिथ्य एवं संगठन महासचिव महेश सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास, कोषाध्यक्ष चेतन डिडवानिया की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया।
इनका किया सम्मान:-
संगठन महासचिव सोनी ने सहाडा विधायका गायत्री देवी, सेवादल के वरिष्ठ नेता पीरबक्ष मंसूरी एवं वरिष्ठ रोशनलाल महात्मा को शॉल ओढाकर व माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया।
इस दौरान दुर्गेश शर्मा, भंवर गर्ग, मधु जाजू, रणदीप त्रिवेदी, गुडवीन मसीह, हेमराज आचार्य, अर्चना दुबे, मेवाराम खोईवाल, ईश्वर खोईवाल, मुकेश शास्त्री, प्रकाश शर्मा, राजकुमार प्रजापत, लाजपत आचार्य, लक्ष्मीनारायण ईनाणी, योगेश सोनी, मोहम्मद इस्तियाक छीपा, सुरेश बम्ब, अशोक जैन, खेमराज पन्नवा, विनोद कुमार कसारा, कुन्दन शर्मा, दुर्गेश पानेरी, भगत प्रजापत, शिवराज सुराणा, रामदयाल बलाई, शंकर कुमावत ,मोहम्मद हारुन रंगरेज, दीपक व्यास, रविशकर पौराणिक, जमनालाल कुमावत, उम्मेद लाल सिंघवी, महिपाल सिंह, प्रीति शर्मा, सत्यनारायण सैन सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
