भीलवाड़ा,25 मार्च। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर द्वारा सिक्योर साॅफ्ट के माध्यम से शक्रवार को जिले की 14 पंचायत समितियों में 3667 कार्यों पर 33951.09 लाख रू. राशि की नवीन प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई है।
स्वीकृतियों में 117.52 लाख के 13 कचरा संग्रहण हेतु आरआरसी सेन्टर, 1012.65 लाख के 48 माॅडल तालाब, 122.64 लाख के 73 राजकीय भवनों पर वर्षा जल संरक्षण हेतु टांका निर्माण, 467.71 लाख के 14 माॅडल खेल मैदान कार्य एवं 3093.06 लाख के व्यक्तिगत लाभार्थियों के भूमि सुधार एवं पशु आश्रय स्थल निर्माण के 1463 कार्य स्वीकृत किये गये।
जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत पंचायत समिति शाहपुरा में 1331 कार्यों पर 13157.23 लाख रू., पंचायत समिति बदनोर में 929 पर 10060.73 लाख रू., पंचायत समिति बनेडा में 761 कार्यों पर 9262.87 लाख रू., पंचायत समिति करेडा में 1025 कार्यों पर 8787.54 लाख रू., पंचायत समिति कोटडी में 825 कार्यों पर 10148.32 लाख रू., पंचायत समिति माण्डल में 839 कार्यों पर 6962.09 लाख रू., पंचायत समिति माण्डलगढ में 1026 कार्यों पर 11928.04 लाख रू., पंचायत समिति बिजौलिया में 316 कार्यों पर 2602.231 लाख रू., पंचायत समिति हुरडा में 924 कार्यों पर 9511.37 लाख रू., पंचायत समिति रायपुर में 488 कार्यों पर 5619.31लाख रू., पंचायत समिति सहाडा में 533 कार्यों पर 5421.33 लाख रू., पंचायत समिति सुवाणा में 694 कार्यों पर 7388.98 लाख रू., पंचायत समिति जहाजपुर में 1059 कार्यों पर 8589.88 लाख रू. तथा पंचायत समिति आसीन्द में 1958 कार्यों पर 14667.47 लाख रू. सहित जिले में कुल 12684 कार्यो पर राषि 123918.20 लाख रू. की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है।
Leave a Reply