Flash Sale! to get a free eCookbook with our top 25 recipes.

उपाध्याय सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बने


मेवाड़ प्लस भीलवाड़ा भीलवाड़ा –
गांधीनगर स्थित निम्बार्क आश्रम पर सांय 5 बजे सर्व ब्राह्मण महासभा की साधारण सभा महन्त मोहनशरण शास्त्री के सानिध्य में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता गोपाललाल तिवाड़ी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सर्व ब्राह्मण महासभा के संभागीय अध्यक्ष बृजराजकृष्ण उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि नवीन शर्मा थे।
कार्यक्रम को श्री बालकिशन पाराशर, रामनारायण तिवाड़ी, सावरकुमार ओझा, गोपाल नागर, रमेश शर्मा एवं देवेन्द्र त्रिपाठी ने संबोधित किया। इस अवसर पर नवीन शर्मा ने जिलाध्यक्ष के पद के लिए राधेश्याम उपाध्याय के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन करते हुऐ उन्हें जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
अतिथियांे द्वारा तुलसी के पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में कैलाश झाड़ोलिया, रामपाल शर्मा, रतन पारीक, योगेश व्यास, रवि शर्मा, निलेश पाराशर, अशोक श्रोत्रिय, गोपी चतुर्वेदी, अजय शर्मा, कमलेश झा, दुर्गेश पानेरी, ओमप्रकाश पंचारिया, माधव शरण, गोविन्द व्यास, सुरेन्द्रकुमार शर्मा, महावीर प्रसाद भारद्वाज, सुधा शर्मा, मधु, रीतादेवी, इन्दिरा, गीता देवी आदि उपस्थित थे।


Spread the love