भाजपा के 39 मंडलो कि मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठके 2 जनवरी को
मंडल कार्यसमिति बैठक में सशक्त मंडल अभियान पर विशेष चर्चा एवं आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ होगा
भीलवाड़ा 1 जनवरी भाजपा द्वारा 7 विधानसभा के 39 मंडलों की महत्वपूर्ण मंडल कार्यसमिति की बैठक 2 जनवरी को भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के निर्देशानुसार मंडल स्तर पर आयोजित की जाएगी
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि भाजपा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक के पश्चात भीलवाड़ा जिले की 7 विधानसभाओं के 39 मंडलों की एक ही दिन महत्वपूर्ण बैठक मंडल स्तर पर 2 जनवरी रविवार को आयोजित की जाएगी
इस मंडल कार्यसमिति की बैठकों मे भाजपा के प्रमुख जनप्रतिनिधि भाजपा जिला पदाधिकारी मंडल प्रभारी को मंडल बैठके लेने की जिम्मेदारी दी गई है इन मंडल कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष करेंगे इन मंडल कार्यसमिति बैठक में राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव पास किए जाएंगे जिनमें राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों वादाखिलाफी के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव पास किया जाएगा साथ ही केंद्र की लाभकारी योजनाओ एवं हर वर्ग को लाभान्वित करने वाली योजनाओं, 100 करोड़ से अधिक नागरिकों को वैक्सीन लगाने के समर्थन में मोदी सरकार के समर्थन में धन्यवाद प्रस्ताव पास किया जाएगा साथ ही आगामी कार्यक्रमों संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में विशेष चर्चा की जाएगी और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के बारे में भी रूपरेखा बनाई जाएगी, साथी सशक्त मंडल अभियान को लेकर विशेष चर्चा होगी आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ होगा
भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने बताया कि मंडल कार्यसमिति की बैठक में मंडल क्षेत्र में आने वाले सांसद विधायक पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि पूर्व में वर्तमान जिला पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता मंडल पदाधिकारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे