Spread the love

भाजपा की सशक्त मंडल अभियान ,आजीवन समर्पण निधि, कमल पुष्प अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

समर्पण निधि अभियान के तहत 35 लाख रुपए का संग्रह भीलवाड़ा जिले से अब तक हुआ

भीलवाड़ा 4 जनवरी भाजपा की सशक्त मंडल अभियान आजीवन समर्पण नीति एवं कमल पुष्प अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक चित्तौड़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या पूर्व महापौर अजमेर धर्मेंद्र गहलोत पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर जिला प्रभारी रतन लाल गाडरी के सानिध्य में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में एवम भीलवाड़ा शहर विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी , मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल के विशिष्ट आथित्य में हुई

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सशक्त मंडल अभियान कमल पुष्प अभियान एवं आजीवन समर्पण निधि को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक मे विस्तृत चर्चा पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर के भीलवाड़ा ऑफिस में  हुई

चित्तौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान आक्या अजमेर के पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने सशक्त मंडल अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि भीलवाड़ा जिले के 39 मंडलों को सशक्त बनाने हेतु बूथ कार्यकारिणी का गठन पूर्ण हो साथ ही कहा कि समर्पण नीति अभियान में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता का समर्पण हो इस हेतु विशेष प्रयास किए जाएं कमल पुष्प अभियान पर संगठन का विशेष फोकस हो

इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने बताया कि जिले भर के जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं से अब तक 35 लाख रुपए का समर्पण निधि अभियान के तहत संग्रह हो चुका है और यह अभियान लगातार जारी है साथ ही जिले भर के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि सब समर्पण निधि कार्यक्रम के तहत ज्यादा से ज्यादा समर्पण कर इस अभियान को सफल बनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *