*”एक शाम राष्ट्र के नाम – ब्रह्म शक्ति का आव्हान”*
भीलवाड़ा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा एक अद्धभुत आयोजन किया गया जिसमे राष्ट्र भक्ति के साथ ब्राह्मण समाज के विकास एवं उन्न्यन हेतु विचार-विमर्श के साथ साथ स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया साथ ही सामाजिक हित व ब्राह्मण एकता का संदेश भी प्रसारित किया । “वंदेमातरम” के उदघोष के साथ, “मेरा रंग दे बसंती चोला” ‘ये देश है वीर जवानों का” “ब्राह्मण एकता जिन्दाबाद” “भगवान परशुराम के जयकारे” से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में समाज बंधुओं ने राष्ट्रभक्ति के तरानों से कार्यक्रम में समा बांध दिया। अनेकानेक साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य संगीत व मस्ती के तरानों से सराबोर, सभी समाज बंधुओं ने स्नेहभोज का आनन्द हर्षोल्लास से लिया इस आयोजन में राष्ट्रप्रेम व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ साथ सामाजिक एकता का संदेश भी प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री सुजीत जी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुधीर जी शर्मा, अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज जी शर्मा (गोटे वाला), राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट श्री हेमेन्द्र जी शर्मा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज जी सुल्तानिया, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल जी शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री योगेश जी शर्मा, अंतराष्ट्रीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पूरणमल जी जोशी, अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष श्री नन्द लाल जी सुवाल, आयोजन समिति गुर्जरगौड़ समाज के जिलाध्यक्ष श्री ओम जी बच्छ, डॉ. विनोद जी गौतम, एडवोकेट पंकज जी पंचोली, एडवोकेट राजेश जी शर्मा, जितेन्द्र जी पुरोहित, एडवोकेट कमलेश जी शर्मा, शान्ति लाल जी, दुर्गेश जी पानेरी, विवेक जी चतुर्वेदी, कमल जी व्यास, सुरेश जी मेवडा, जगदीश जी शर्मा, लादू लाल जी शर्मा, अभिषेक जी चतुर्वेदी, मुकेश जी पंचोली, घनश्याम जी पुरोहित, पंकज जी श्रोत्रिय आदि के साथ साथ प्रबुद्ध समाज बंधुओं व बड़ी संख्या में युवाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम के अंत मे सयोजक – राकेश पंचोली, राहुल चास्टा, मुकेश त्रिपाठी (UIT), ललित शर्मा, दीपक श्रोत्रिय, उमेश शर्मा, रोहित शर्मा, उमेश शर्मा, योगेश दाधीच, अमित शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता हेतु आभार ज्ञापित किया।
