:-
मेवाड़ प्लस भीलवाड़ा 11 फरवरी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के अंदर बढ़ती गुटबाजी का एक और संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से देखने को मिला, भाजपा के ही कार्यकर्ता अशोक असावा जिन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की फेसबुक की पोस्ट पर उनका विरोध दर्ज कर भारतीय जनता पार्टी के आपसी गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दर्शाया।
इससे भाजपा जिलाध्यक्ष तेली की कार्यशैली ओर कार्यकर्ताओ के अंदर हीनभावना खुल कर सामने आ रही है।
