विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, भीलवाड़ा महानगर एवम भीलवाड़ा समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा ज्ञापन दिया गया। मेवाड़ प्लस भीलवाड़ा 17 फरवरी 2022 को कृष्णा डेयरी, बड़ला चोराये के पास योजनाबद्ध तरीके से हमसलाह मुस्लिम लड़के डेयरी संचालक श्री रतन लाल जी शर्मा, श्री कमलेश जी शर्मा एवं भेरू लाल जी शर्मा सहित अन्य व्यक्तियों पर हथियारो से लैस होकर कायराना एवं कातिलाना हमला किया गया।जिससे तीनो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुवे जो वर्तमान में भी महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती है। जिसके विरोध में ज़िलाधीश महोदय एवं जिला पुलिस अधीक्षक महोदय को अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा, विप्र फाउंडेशन सारस्वत समाज ट्रस्ट, ब्राह्मण महासभा सर्व ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा हिंदू जागरण मंच, छन्यात ब्राह्मण समाज संपत्ति ट्रस्ट, सर्व ब्राह्मण सेवा संस्थान एवं भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन सभी संगठनों के प्रमुख पधाधिकारो ने ज्ञापन दिया। सभी संघठनो के प्रमुख पदाधिकारियों ने पुर जोर से मांग कि शेष प्राणघातक हमला करने वाले सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की जावे ओर साथ ही सभी आरोपियों को धारा 307 में ही गिरफ्तार किया जावे। ज्ञापन देने में विहिप महानगर अध्यक्ष राम प्रकाश बहेड़िया,विभाग मंत्री गणेश प्रजापत, विहिप उपाध्यक्ष ओम अग्रवाल एवम ब्राह्मण समाज से गोपाल शर्मा ,तुलसीराम शर्मा दीपक सुल्तानिया, जितेंद्र ओझा, योगेश व्यास, नवीन शर्मा, रामपाल शर्मा, योगेश शर्मा, महेंद्र शर्मा लक्ष्मी नारायण शर्मा सहित कइ महानुभावो ने भाग लिया।